गुरुग्राम। जिले के फ्यूचर फॉरवर्ड स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए फ्यूचर चैंप्स 5.0 के सेमीफाइनल मुकाबले में समर फील्ड्स स्कूल 5 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमिटी इंटरनेशनल ने 20 ओवर के मैच में 114 रनों का लक्ष्य विपक्षी को दिया। एमिटी की ओर से आरव चावला ने 25 और सौजस ने 15 व विशेष ने 15 रनों का योगदान दिया। समर फील्ड्स के अमृत यादव ने 9 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा ऋशान आनंद और ओजस सिंह ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए समर फील्ड्सकी टीम ने रयान के 22, अमृत यादव के 21 और अव्यांश के 19 रन की मदद से 16.4 ओवर में ही मैच जीत लिया। एमिटी की ओर से गर्वित भाटिया और ऋषिक ग्रोवर ने 2-2 विकेट लिए। संवाद