फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटककर छात्रा ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-17सी स्थित पीजी में बुधवार को 22 वर्षीय छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पीजी केयर टेकर की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ की टीम मौके पर पहुंची। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर-17/18 थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी हत्या या हत्या के प्रयास की आशंका जाहिर नहीं की है। बुधवार सुबह 9.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में मिली सूचना के बाद सेक्टर-17/18 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे के अंदर पंखे से रस्सी के सहारे लटक रही छात्रा के शव को नीचे उतारा। पुलिस जांच में छात्रा की पहचान दादरी निवासी सीमा (22) के रूप में हुई जो पीजी में रहकर पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम नौकरी भी करती थी। वह कमरे में अकेली रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें