अमर उजाला ब्यूरोे
गुरुग्राम। मानेसर में आयोजित शहरी नगर निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों का स्वगात हरियाणवी ठेठ अंदाज से किया गया। हरियाणवी वेशभूषा में सजे कलाकारों ने खासतौर पर नगाड़े बजाकर उन्हें स्थानीय संस्कृति से रूबरू करवाया। मेहमान भी हरियाणवियों के अंदाज को देखकर अभिभूत दिखाई दिए। मानेसर पहुंचे मेहमानों के लिए खास व्यंजनों का इंतजाम किया गया था। उन्हें मिट्टी की हांडी में लस्सी और शुगर फ्री चुकंदर का हलवा, कढ़ी, खिचड़ी, तड़का दाल और हरिद्वार की चाट विशेष रूप से परोसी गई। शाम को भी हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।