फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमडीए के सीईओ होंगे सुधीर राजपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। सुधीर राजपाल गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) होंगे। सुधीर को जीएमडीए के साथ ही फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के सीईओ का भी दायित्व सौंपा गया है। सुधीर राजपाल हरियाणा कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अब तक हरियाणा कैडर के ही 1986 बैच के आईएएस वीएस कुंडू जीएमडीए के सीईओ के तौर पर कार्यभार संभाल रहे थे। उनको अब श्रम विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास व प्रिंटिंग स्टेशनरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें