फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एशियन खेलों में खेलेंगी सुचिका तरियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जापान के आइची शहर में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेलों में जिला खेल विभाग की जूनियर बॉक्सिंग प्रशिक्षक सुचिका तरियाल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्पर्धा के लिए भारतीय दल में उनका चयन हुआ है। उनके चयन से गुरुग्राम समेत प्रदेश के खेल जगत में खुशी का माहौल है। इस बार एशियन खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि खेल विभाग की प्रशिक्षक भी देश के लिए पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगी। सुचिका तरियाल वर्तमान में गुरुग्राम खेल विभाग में जूनियर बॉक्सिंग प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्होंने अपनी व्यक्तिगत तैयारी भी लगातार जारी रखी, जिसका परिणाम उन्हें एशियन खेलों के लिए चयन के रूप में मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें