गुरुग्राम। एक निजी अस्पताल ने उज्बेकिस्तान के 62 वर्षीय मरीज का बिना तीसरी ओपन हार्ट सर्जरी सफल इलाज किया। दो बार सर्जरी के बाद तीसरी सर्जरी जोखिम भरी थी। डॉक्टरों ने ट्रांसकैथेटर माइट्रल वॉल्व रिप्लेसमेंट (टीएमवीआर) तकनीक का उपयोग किया। मरीज स्वस्थ होकर छह अक्तूबर को अपने देश लौट गया। संवाद