फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिल्डाथॉन पोर्टल पर 31 अक्तूबर तक दर्ज करें विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के सभी विद्यालयों में विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत की पहल को बढ़ावा देना है। बिल्डाथॉन कार्यक्रम में देश के सभी छात्र टीमों के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। इसी के तहत छात्रों को अपने विचार, फोटो और वीडियो 31 अक्तूबर तक पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। विगत सोमवार को सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में बिल्डाथॉन कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने आत्मनिर्भर भारत, वोकल फोर लोकल, समृद्ध भारत, स्वदेशी जैसे विषयों पर अपने विचार और मॉडल प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें