गुरुग्राम। शहर के एक स्कूल के अंडर-19 बालक वर्ग की टेबल टेनिस टीम ने इंटर स्कूल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। यह प्रतियोगिता सेक्टर-10 स्थित बीडी ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में 21 और 22 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में टीम ने बेहतरीन खेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। कड़े मुकाबलों के बीच टीम ने लगभग 20 टीमों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ प्रदर्शन किया। विजेता टीम में कार्तिकेय चतुर्वेदी (कक्षा 11), अनुराग पांडे (कक्षा 10) और युक्त अक्षय वत्स (कक्षा 10) शामिल रहे। इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया गया। संवाद