फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सैनिकों के लिए छात्र लिखेंगे पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

हरियाणा के सभी राजकीय विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम देश के सच्चों को सलाम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और शहीदों को सम्मानित करना है, जिन्होंने देश की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान दिया है। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के सबसे अधिक उम्र के पूर्व सैनिकों या सेवानिवृत्त सैनिकों को आमंत्रित करें और उनके अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा करवाएं। स्कूलों में इस कार्यक्रम की तैयारी चार अगस्त से शुरू होगी। पांच अगस्त को छात्र इन सैनिकों के जीवन की जानकारी जुटाएंगे। छह अगस्त को बच्चे इन वीरों के नाम पत्र लिखेंगे, जिनमें उनके प्रति आदर और धन्यवाद होगा। सबसे अच्छे पत्रों का चुनाव कर 12 अगस्त को स्कूल में पढ़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें