गुरुग्राम।
हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत सेक्टर-10ए लायंस पब्लिक स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ भारत मिशन को प्रोत्साहन देना था। प्रधानाचार्या दीपिंदर कौर ने मुख्य अतिथि डॉ. नरेश कुमार (संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम) का शॉल व पौधा भेंटकर स्वागत किया। प्रियंका यादव ने स्वच्छता के महत्व पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। डॉ. नरेश कुमार ने छात्रों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डालने और श्रमदान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की सफाई में भाग लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सभी छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। संवाद