फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकारी शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ा गया, जिसमें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति मुख्य विषय थे। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया गया। अभियान ने बताया कि समाज में बदलाव अपनी रोजमर्रा की आदतों से शुरू होता है। राजकीय कॉलेज पटौदी में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य और स्टाफ ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के पर्यावरण प्रभावों की जानकारी दी। उन्हें प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए प्रेरित किया गया। राजकीय पॉलीटेक्नीक मानेसर में नशा मुक्ति जागरूकता के साथ स्वच्छता अभियान चला। विद्यार्थियों और स्टाफ ने परिसर की सफाई में भाग लिया। नशे से दूर रहने और साफ-सफाई को दैनिक आदत बनाने का संदेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें