गुरुग्राम। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर एकलव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की गई। इसमें जिले के केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल के पांच विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें उत्कर्ष वर्मा, अंजलि देवी, कृषिका, श्रेया सिंह और श्रेयांश झा को अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला। सम्मान समारोह का आयोजन स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संवाद