गुरुग्राम।
पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-4/7 में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रों ने निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, कार्टून तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता दो स्तरों पर आयोजित हुई। स्तर-1 (कक्षा 6 से 8) और स्तर-2 (कक्षा 9 से 12)। एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम के दिशा-निर्देश अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी व डाइट प्रिंसिपल कैप्टन इंदु बोकन कसाना के मार्गदर्शन और डाइट इंचार्ज पृथ्वीराज की देखरेख में इनका सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डीआरयू विंग इंचार्ज एवं डाइट के वरिष्ठ प्राध्यापक अरुण राघव रहे। नोडल की जिम्मेदारी रामकिशन वत्स और कनिका भारद्वाज ने निभाई। कार्यक्रम में डाइट गुरुग्राम से हिंदी प्राध्यापक डॉ. ओमबीर सिंह, हिंदी प्राध्यापिका बिंदु दक्ष और मुकेश कुमार ने भी सहभागिता की। संवाद