फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाए नवाचार मॉडल

विज्ञापन
फर्रुखनगरराजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर में आयोजित खण्ड स्तरीय बाल व
विज्ञापन
-सात थीम पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विज्ञान मॉडल, चयनित छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

फर्रुखनगर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें फर्रुखनगर खंड के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विभाग की ओर से निर्धारित सात थीम पर विद्यार्थियों ने विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का आयोजन स्कूल इंचार्ज प्रवीण कुमार के निर्देशन में हुआ। संचालन जीव विज्ञान प्राध्यापक विनोद कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में नोडल अधिकारी सत्यपाल, सोनिया, अंजना और सुरेश कुमार शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रत्येक थीम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले मॉडलों का चयन किया। चयनित विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें