फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टैलेंट शो में विद्यार्थियों ने दिखाई कला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-नौ स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित टैलेंट शो के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन और अभिनय में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद प्राचार्य डॉ. सुनिधि (सेवानिवृत्त) रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम दहिया ने कहा कि टैलेंट शो केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ऐसा मंच है जो विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी आगामी युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. सुनिधि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कविता कोई भी रिश्ता खुशबू की मानिंद यूं ही नहीं महकता प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ईशा कौशिक ने सभी प्राध्यापकों और स्टाफ का धन्यवाद किया। मंच संचालन डॉ. ललिता, शिवांगी और दिव्यांशी ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुंडू, डॉ. मीनू शर्मा सहित सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें