मानेसर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई यूआईडीएआई डाटा सेंटर मानेसर ने गांधी जयंती पर सीआईएसएफ के उप कमांडेंट रोशन राजा व राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढाणा प्रधानाचार्य मंजू कुमारी के नेतृत्व में आईएमटी मानेसर क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान गांव अलियर-ढाणा, बांसहरिया व मानेसर विद्यार्थियों, शिक्षकों व सीआईएसएफ बल के जवानों ने स्वच्छता, पर्यावरण व प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। छात्राओं ने महिलाओं को सफाई के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल अध्यापक, स्टॉफ, पंच-सरपंच व जवानों समेत अन्य प्रमुख ग्रामीण मौजूद रहे।