फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बास कुशला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनी में विज्ञान, प्रौद्योगिकी व गणित से संबंधित 30 मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय की प्राचार्या अंजू शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रयोगों व मॉडलों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार क्षमता व आत्मविश्वास का विकास करती हैं। साथ ही उन्होंने विज्ञान एवं गणित विभाग के समस्त अध्यापकों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें