फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विद्यार्थियों ने एआई, रोबोटिक्स पर प्रस्तुत किए नवाचार प्रोजेक्ट

Tue, 14 Oct 2025 11:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विकसित भारत बिल्डाथॉन-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय पुस्तकालय में सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन, गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त रणधीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार यादव, उप-प्राचार्या अनीता, अन्य अध्यापक एवं विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार की भावना जागृत करना तथा उन्हें विकसित भारत2047 के निर्माण हेतु तकनीकी समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और सतत विकास जैसे विषयों पर आधारित अपने रचनात्मक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें