मानेसर। मानेसर के गांव कासन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह अभियान एनजीओ 3आर जीरो वेस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को घर और स्कूल में कचरे को गीले और सूखे रूप में अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) का इस्तेमाल न करने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों ने स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त मानेसर बनाने का संकल्प लिया। संवाद