फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विद्यार्थियों ने रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-4/7 स्थित राजकीय विद्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से पांच दिवसीय जूनियर रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। शिविर का आयोजन उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त के दिशा-निर्देशन और रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान राज्य शाखा के राज्य जूनियर रेड क्रॉस (जेआरसी) समन्वयक डीएस मंडल ने कहा कि जब तक युवा असफलता के अनुभव से नहीं गुजरता, तब तक वह सफलता का वास्तविक महत्व नहीं समझ सकता। शिविर में जिले के 20 विद्यालयों के प्रतिनिधियों सहित 120 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान रेड क्रॉस के आकांक्षा, कृष्ण और जोगिंदर राठी विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें