फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंडिया बुक ऑफ अमेजिंग रिकॉर्ड में दर्ज हुए विद्यार्थियों के पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को सीआर मॉडल पब्लिक स्कूल सेक्टर-32 में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना और हरियाणवी नृत्य से हुआ। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 3610 सरकारी व निजी स्कूलों के 11.72 लाख विद्यार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए धन्यवाद पत्रों को इंडिया बुक ऑफ अमेजिंग रिकॉर्ड में स्थान मिला है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बलप्रीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक स्वाभिमान का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें