फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-नौ स्थित राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राजेश कुंडू ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए इसे स्वच्छ और सुंदर बनाना आवश्यक है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें