पटौदी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र सिंह ने कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं,नौवीं तथा 11 वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम सुनाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पानी की बोतल, बैग, टिफिन बॉक्स एवं कॉपियां प्रदान किया गया। साथ ही अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम: का भी आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों का स्वागत किया गया तथा विद्यार्थियों की प्रगति एवं शैक्षणिक विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद