फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आवेदन से वंचित विद्यार्थियों को दो दिन ओपन दाखिले मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन से वंचित विद्यार्थियों को दो दिन ओपन दाखिले मिलेंगे
विज्ञापन

-श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मिलेगा दाखिले का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (विवि) में ओपन काउंसलिंग पर दो दिन दाखिला मिलेगा। किसी कारण से दाखिला आवेदन से वंचित रहे छात्रों को यह मौका दिया जाएगा। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने बताया कि यह विद्यार्थी सोमवार और मंगलवार को ओपन काउंसलिंग पर ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए छात्रों को दाखिले की पूरी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
सोमवार को पहले दिन बैचलर ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट और बीकॉम ऑनर्स के अलावा डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन जैपनीज, डिप्लोमा इन इंग्लिश लैंग्वेज, डिप्लोमा इन म्यूजिक (फॉक आर्ट बंचारी), डिप्लोमा इन योग, डिप्लोमा ग्राफिक्स एंड कम्युनिकेशन डिजाइन और डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन एंड ट्रेडीशनल स्वीट्स कोर्स में दाखिले होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को ओपन काउंसलिंग के दूसरे दिन बी.वॉक एग्रीकल्चर, बी.वॉक हॉर्टिकल्चर, बी.वॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग, बी.वॉक मेकाट्रॉनिक्स, बी.वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, बी.वॉक सोलर टेक्नोलॉजी, बी.वॉक पब्लिक सर्विस, बी.वॉक मैनेजमेंट फाइनेंशयल सर्विस, बीबीए (रिटेल मैनेजमेंट), बीबीए बीपीएम एंड एनालिटिक्स, डी. वॉक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, डी. वॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग, डिप्लोमा इन जर्मन लैंग्वेज, डिप्लोमा इन ड्राफ्ट्समैनशिप, डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग (टूल एंड डाई) डिप्लोमा ऑफिस मैनेजमेंट और बी. वॉक मेडिकल लेबोरेट्री कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी कोर्स इंडस्ट्री के साथ जुड़े हुए है। मांग के अनुरूप जॉब रोल तैयार किए गए है। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि सुबह साढ़े नौ बजे से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें