गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय की ओर से नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए सत्रारंभ उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘संवेदना, समाज और संवाद’ था। कार्यक्रम के सबसे बड़े आकर्षण हरियाणवी अभिनेता और गायक अमन जाजी रहे, जिनके गानों पर विद्यार्थी खूब थिरके। अमन जाजी ने विद्यार्थियों से सीधा भी संवाद किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक ने कहा कि विद्यार्थियों का उत्साह ही विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ समाज के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। संवाद