फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आधुनिक कला की दुनिया से रूबरू हुए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली की शैक्षिक यात्रा की। इस शैक्षिक भ्रमण में कक्षा 11वीं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी विद्यार्थी अपने शिक्षकगण के साथ सुबह निर्धारित समय पर विद्यालय से रवाना हुए और सुरक्षित रूप से संग्रहालय पहुंचे। संग्रहालय में छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और एक मार्गदर्शक की ओर से उन्हें अमृता शेरगिल, रवींद्रनाथ टैगोर, एमएफ हुसैन जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की पेंटिंग्स, मूर्तियां और आधुनिक कला की अन्य कलाकृतियों की जानकारी दी गई। मार्गदर्शक ने कलाकृतियों के विषय, शैली और ऐतिहासिक महत्व को सरल शब्दों में समझाया। छात्रों ने सवाल पूछे और कला के माध्यम से समाज और संस्कृति की अभिव्यक्ति को समझने का प्रयास किया। भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय प्रशासन और संग्रहालय कर्मचारियों का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें