खेलने के दौरान संतुलन बिगड़ पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना-गुरुग्राम मार्ग पर स्थित एक सोसाइटी की 15वीं मंजिल से गिरने से छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र 12 वीं कक्षा में पढ़ता था, जो छत पर खेल रहा था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर भोंडसी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है।
जानकारी अनुसार बुधवार की रात को आशियाना अनमोल सोसाइटी के टावर नंबर 3 की 15वीं मंजिल पर 18 वर्षीय छात्र आर्यन खेल रहा था। खेलने के दौरान आर्यन का संतुलन बिगड़ गया था और वह 15वीं मंजिल की छत से जमीन पर गिर पड़ा। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर भोंडसी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया। भोंडसी थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतक छात्र गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। आशियाना अनमोल सोसाइटी में वह अपने पिता के साथ रहता था।