फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नौ नवंबर तक बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगे पूरी नहीं होने पर आठ नवंबर को सेक्टर-34 निगम मुख्यालय का किया जाएगा घेराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को लगातार 25वें दिन भी जारी रही है। अब इस हड़ताल को नौ नवंबर तक बढ़ा दिया है। नगर निगम गुरुग्राम के पुराने कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान राजेश कुमार व नगर निगम इकाई के प्रधान राम सिंह सारसर ने की।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव नरेश मलकट ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं है। त्योहारी सीजन में शहर में चारों तरफ गंदगी के ढेर लगने से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा 3480 सफाई कर्मचारियों की छंटनी करके वर्क आउट सोर्स के किए गए ठेके के खिलाफ और छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को नौकरी पर रखने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों का समाधान करवाने के लिए सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के राज्य प्रेस सचिव बसंत, जिला प्रधान राजेश ने कहा कि सरकार भगवान वाल्मीकि जयंती, संत रविदास जयंती, संत कबीर जयंती और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दलितों को इकट्ठा कर दलित उत्थान के झूठे वादे करती है। सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में एक भी सफाई व सीवर कर्मचारियों की भर्ती नहीं की है। इकाई प्रधान रामसिंह सारसर ने कहा कि वाल्मीकि बिरादरी के लोगों का मुख्य कार्य सफाई करना है और सरकार ने सफाई के सभी कार्यों को ठेकेदारी में देकर इन गरीब सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारों का गुलाम बनाने का काम किया है। सभी कर्मचारी मिलकर सात नवंबर को सेक्टर-42 निगम ऑफिस और आठ नवंबर को सेक्टर-34 निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे। नौ नवंबर को गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंघला का पुतला दहन किया जाएगा। 18 व 19 नवंबर को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के हिसार स्थित आवास पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय पड़ाव दिया जाएगा। हड़ताल में सुशीला देवी, सोनिया, अनीता देवी, रीना देवी, धर्मेंद्र, कैलाश, सुरेंद्र, जितेंद्र, अनुज, रीना, कमला देवी, संजय, रविंद्र, विनोद सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें