फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: झूठी शिकायत करने वालों पर सख्ती के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने थाना प्रबंधकों के साथ मीटिंग करके उचित दिशा-निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। पुलिस आयुक्त ने पुलिस जोन साउथ व मानेसर, गुरुग्राम के थाना प्रबंधकों के साथ मीटिंग करके उचित दिशा-निर्देश दिए।बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस आयुक्त ने पश्चिम जोन के सभी थाना प्रबंधकों से उनके थाना क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी प्राप्त करके उन अपराधों के कारण व उनके समाधान संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वाहन चोरी व सेंधमारी की घटनाओं की रोकथाम के लिए उचित एक्शन प्लान तैयार कर उसको लागू करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस में झूठी शिकायत करने वालों व पुलिस को झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को महत्व देने व उन पर त्वरित कार्यवाही करने के तथा किसी भी मामले को अधिक समय तक लंबित नहीं रखने के आदेश दिए। इस मीटिंग के दौरान पुलिस आयुक्त ने पुलिस थाना में आने वाली शिकायतों के बारे में भी थाना प्रबंधकों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जन सुनवाई के दौरान आने वाली शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिए पुलिस के पास आने वाले आमजन के साथ अच्छा व्यवहार करने व पुलिस थानों/चौकियों में साफ सफाई रखने के दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस आयुक्त ने पूर्ण समर्पण, अच्छी निष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों एसआई विजय, एएसआई सतबीर, एचसी विकास, एचसी पुनीत, सिपाही नवीन व सिपाही रविन्द्र को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया।

मीटिंग में डीसीपी साउथ सिद्धांत जैन, डीसीपी मानेसर मनवीर सिंह, एसीपी सोहना, एसीपी बादशाहपुर, एसीपी पटौदी, एसीपी मानेसर व एसीपी अभिमन्यु लोहान व मानेसर व साउथ जोन के सभी थाना प्रबंधक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें