फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर पुलिस कर्मियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देशों के संबंध में पुलिस कर्मियों को अवगत कराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। चुनाव के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को सोमवार को जागरूक किया गया। उनको अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए एसीपी सुशीला ने जागरूक किया। साथ ही ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी ।
इस दौरान एसीपी सुशीला ने चुनाव आयोग के निर्देशों के संबंध में पुलिस कर्मियों को अवगत कराया तथा आने वाले चुनाव में ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए शांति से चुनाव करवाने में पुलिस की भूमिका को अवगत कराते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन सच्ची, निष्ठा, ईमानदारी से करने की हिदायत दी ।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पोलिंग बूथ में अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न करने देने के संबंध में भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ में किसी भी पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं होना चाहिए तथा ना ही कोई व्यक्ति किसी भी पार्टी का चुनाव चिन्ह पोलिंग स्टेशन के अंदर लेकर आए।
विज्ञापन

वर्कशॉप के माध्यम से चुनाव ड्यूटी के दौरान आमजन से व्यवहार तथा पोलिंग पार्टी के साथ समन्वय स्थापित करके अच्छी व प्रभावी ढंग से ड्यूटी करने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया । बिना किसी राजनीतिक द्वेष भावना के अपनी ड्यूटी करने तथा आगामी चुनाव शांति व सुरक्षित तरीके से करवाने के लिए ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने के लिए पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें