फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्ट्रीट लाइट बंद, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। गुरुग्राम-पटौदी रोड पर पिछले कई दिन से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कादीपुर से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक कई जगह रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। इस कारण वाहन चालकों में हादसे का डर बना रहता है। निवासी पवन ने बताया कि इन दिनों कांवड़ यात्रा भी चल रही है। बड़ी संख्या में कांवड़िये इस मार्ग से गुजर रहे हैं। रात के समय सड़क पर अंधेरा होने से कांवड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कादीपुर निवासी सतपाल ने बताया कि स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें