फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेहड़ी-पटरी मजदूर यूनियन दिल्ली प्रदर्शन में करेगी सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रेहड़ी-पटरी मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) की बैठक रविवार को कमला नेहरू पार्क में प्रधान योगेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रेहड़ी-पटरी मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। नगर निगम गुरुग्राम में पंजीकरण और सीओवी नवीनीकरण की लंबित प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग उठी। वक्ताओं ने रोजगार और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष पर जोर दिया। उन्होंने नगर निगम से पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत समस्याओं का समाधान करने को कहा। आगामी 1, 2 एवं 3 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई। यूनियन ने इस आंदोलन में पूरी मजबूती से सहयोग करने का निर्णय लिया। गुरुग्राम के मजदूर दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस बैठक में जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष उषा सरोहा सहित यूनियन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों मजदूर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें