गुरुग्राम। भारतीय स्टेट बैंक की महरौली रोड शाखा ने नगर निगम गुरुग्राम के सहयोग से 5 नवंबर 2026 को पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित किया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को सम्मानित किया गया। महोत्सव का उद्देश्य छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनाना था। पार्षद आशीष गुप्ता और पूर्व उप महापौर परमिंदर कटारिया मुख्य अतिथि रहे। विक्रेताओं ने अपने उत्पादों के आकर्षक स्टॉल भी लगाए। ब्यूरो