फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में नियमित रूप से होगी गलियों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर में सफाई एजेंसी के कर्मियों के नाम और नंबर लोगों संग साझा होंगे
विज्ञापन

एजेंसी को समयबद्ध तरीके से कूड़ा उठाने के दिए निर्देश, एक सप्ताह बाद समीक्षा होगी



अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में तय किया गया है कि कूड़ा उठाने वाली एजेंसी समयबद्ध तरीके से कूड़े का उठान सुनिश्चित करे। एजेंसी के कर्मचारियों के नाम और मोबाइल नंबर क्षेत्र के लोगों के साथ साझा किए जाएंगे। सड़कों और गलियों की नियमित रूप से सफाई होगी। एक सप्ताह बाद नई व्यवस्था की समीक्षा होगी।

निगम आयुक्त साहिल गुप्ता ने सोमवार को सेक्टर-8 स्थित अपने कार्यालय में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के पूर्व सरपंच एवं सम्माननीय व्यक्तियों के साथ सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक की। सफाई एजेंसी के सोशल ऑडिट के बारे में चर्चा की गई। एजेंसी को एक अन्य हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आयुक्त साहिल गुप्ता ने एजेंसी से कहा कि अगली साप्ताहिक बैठक से पहले गांवों से इस प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। आयुक्त ने सेनेटरी ऑफिसर को भी निर्देश दिए कि ड्यूटी प्लान के अनुसार एजेंसी के कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर गांव के लोगों के साथ सांझा किए जाए। वहां मौजूद लोगों ने गांवों में सीवर, पीने के पानी, गलियों व सड़क आदि की समस्याएं भी आयुक्त के समक्ष रखी। आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता को जल्द से जल्द समस्या को हल करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम मानेसर की संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) अलका चैधरी, संयुक्त आयुक्त-2 दिनेश कुमार सहित आसपास के करीब 20 गांवों के सरपंच व नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन





कूड़ा संबंधी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

बैठक में आयुक्त ने बताया कि कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर 7428860890 पर फोन व व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकते है। इस नंबर पर शिकायत करने के 4 घंटे के भीतर एजेंसी शिकायत का निपटारा करने के लिए बाध्य है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें