फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गार्डों को बंधक बनाकर गोदाम से सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार कूदकर गोदाम में घुसे बदमाश, पुलिस ने मामला दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा युवक गार्ड को बंधक बनाकर बिल्डर के गोदाम से लाखों का बिजली का सामान गाड़ी में भरकर ले गए। कंपनी के सहायक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में यूपी के मेरठ निवासी सुरेश ने बताया कि वह एक निजी कंपनी की तरफ से गार्ड की नौकरी करता है। उसके साथ उत्तरप्रदेश के बांदा निवासी विवेक भी गार्ड की नौकरी करता है। दोनों की सेक्टर-58 स्थित आईआरईओ के गोदाम में ड्यूटी है। एक फरवरी देर रात को करीब एक बजे वह और विवेक दोनों गोदाम में मौजूद थे। इसी दौरान आधा दर्जन से ज्यादा युवक दीवार कूदकर अंदर आए। उन्होंने दोनों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद गार्ड से गोदाम की चाबी लेकर गेट खोलकर पिकअप को अंदर लाए। उन्होंने गोदाम से प्लेट और तारें पिकअप में डाली और फरार हो गए। सुबह जब दूसरी शिफ्ट के गार्ड गोदाम पर पहुंचे तो बंधक बनाए गए दोनों गार्डों को कमरे से बाहर निकाला गया। उसके बाद कंपनी अधिकारियों को सूचना दी गई। कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर देवी दत्त जोशी गार्ड को लेकर थाने में शिकायत देने के लिए पहुंचे। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार बदमाश लाखों रुपये का सामान लेकर गए हैं। सेक्टर-56 थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है,जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें