गुरुग्राम। इम्पेरिया एस्फेरा में रविवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सोसाइटी में कचरे को अलग रखने के महत्व को समझाना और सभी को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। इस पहल में मुख्य अतिथि के रूप में एमसीजी के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, एमएमजी फाउंडर गौरी सरीन, बेलवेडियर पार्क के पूर्व अध्यक्ष दीपक जैन, तथा जितेन्द्र भी मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए की यह पहल इम्पेरिया एस्फेरा को एक जीरो वेस्ट सोसाइटी बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। संवाद