फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंदिरा कॉलोनी-सेक्टर 52 रास्ते विवाद में स्टे हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। इंदिरा कॉलोनी और सेक्टर-52 के बीच रास्ते के विवाद में अदालत ने स्टे हटा लिया है। यह आदेश सिविल जज उदिति मित्तल ने दिया। आरडब्ल्यूए की याचिका पर 3 जुलाई को स्टे दिया गया था। आरडब्ल्यूए ने नगर निगम, एचएसवीपी और जीएमडीए पर आरोप लगाया। उनके अनुसार, सेक्टर-52 में पार्क की जमीन पर दीवार बनने से 200 परिवारों का रास्ता बंद हो जाता। नगर निगम ने दलील दी कि जमीन पार्क के लिए आरक्षित है, सार्वजनिक रास्ता नहीं। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनते हुए कहा कि याचिकाकर्ता वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर सकते हैं। पार्क की जमीन पर रास्ते का अधिकार नहीं दिया जा सकता। स्टे हटने से प्राधिकरणों के लिए आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें