फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसएस क्रिकेट क्लब की दमदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
- जतिन और लकी के शतकों से छह विकेट से जीता मुकाबला
विज्ञापन







गुरुग्राम। बिग सिक्स स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में एसएस क्रिकेट क्लब ने आदित्य क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य क्रिकेट अकादमी ने 259 रन बनाए, जिसमें तनीष्क यादव ने 79 और नितांत कश्यप ने 45 रन का योगदान दिया। एसएस की ओर से शुभम कुमार ने चार विकेट झटके। 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएस क्रिकेट क्लब के कप्तान जतिन अमरावत ने 101 और लकी कडायत ने 100 रन की शानदार शतकीय पारियां खेलीं। दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 32.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें