गुरुग्राम। बिग सिक्स स्पोर्ट्स मैदान पर मंगलवार को आदित्य क्रिकेट अकादमी और एसएस क्रिकेट क्लब के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें एसएस क्लब ने आदित्य अकादमी की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य अकादमी की 171 रन बनाए। अकादमी के सुयश मिश्रा ने 59 और सुशील ने 34 रन बनाए। वहीं, क्लब के अभिनव ने 3 और रोनित, राहुल व स्वागत ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएस क्लब ने 23.2 ओवर में ही मैच जीत लिया। क्लब के रियान और अभिनव ने 53-53 रन की पारी खेली। आदित्य के मनीष और अनीश ने एक-एक विकेट लिए। अभिनव को उनके बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवग