गुरुग्राम। एसएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को टीआरएच क्रिकेट अकादमी और एसएस क्रिकेट अकादमी के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें एसएस अकादमी की टीम ने टीआरएच अकादमी की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीआरएच क्रिकेट अकादमी ने 19.5 ओवर में 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस अकादमी की टीम ने 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 122 रन बनाए और मैच जीत लिया। टीआरएच क्रिकेट अकादमी की ओर से आदित्य ने 48 रन और लक्ष्य ने 26 रन बनाए। एसएस क्रिकेट अकादमी की ओर से सक्षम ने 40 रन और सनी ने 46 रन बनाए। संवाद