फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसआरजी अकादमी पांच विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एनएसजी क्रिकेट मैदान पर सोमवार को टीआरजी क्रिकेट अकादमी और एसआरजी क्रिकेट अकादमी के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें एसआरजी क्रिकेट अकादमी ने टीआरजी क्रिकेट अकादमी की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर एसआरजी अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीआरजी अकादमी की टीम ने 19.2 ओवर में 176 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से से गौरव ने 54 रन, शिशु ने 52 रन, कमल ने 33 रन और रोहित ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में सुमन ने 3 विकेट और चंद्रभान सिंह ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरजी अकादमी की ओर से पवन ने 66 रन, विवेक ने 63 रन, कानुज ने 23 रन और चंद्रभान सिंह ने नाबाद 24 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस ने 2 विकेट, अमन और आनंद को एक-एक सफलताएं मिली। टीम ने 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए और मैच जीत लिया। गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें