फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मंजुल के दोहरे शतक से स्पोर्ट्स मंत्रा की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
27 छक्के और 8 चौकों की मदद से खेली 214 रन की तूफानी पारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी और फ्यूचर क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच 35 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें द स्पोर्ट्स मंत्रा अकादमी की टीम ने फ्यूचर अकादमी की टीम को 215 रन से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में स्पोर्ट्स मंत्रा की जीत के सबसे बड़े नायक मंजुल दुबे रहे, जिन्होंने महज 72 गेंदों में 214 रन की तूफानी पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द स्पोर्ट्स मंत्रा की ओर से अनुज राजपूत ने 27 रन और सुमित चौधरी ने 24 रन बनाए। इसके बाद मंजुल दुबे ने 72 गेंदों में 214 रन बनाए। वहीं अभिनव ने 44 और अर्थ द्विवेदी ने 36 रन का योगदान दिया। स्पोर्ट्स मंत्रा की टीम 31 ओवर में 388 रन पर ऑलआउट हुई। फ्यूचर अकादमी की ओर से निषाद एम कुलकर्णी ने 4 विकेट और गुलशन ने 3 विकेट लिए। 389 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर अकादमी की ओर से अक्षत मोदी ने 81 रन, कप्तान वंश राव ने 46 रन बनाए। फ्यूचर अकादमी 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। स्पोर्ट्स मंत्रा की ओर से पावित वाधवा ने 3 विकेट हासिल किए। मंजुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें