गुरुग्राम। अजंता पब्लिक स्कूल मैदान पर शनिवार को स्पोर्ट्स हब-11 ने केएस क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केएस क्रिकेट क्लब ने 153 रन बनाए। जवाब में स्पोर्ट्स हब-11 ने 157 रन बनाकर मैच जीता। प्रतीक बराल ने 41 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद