हथीन। बाबा स्वामीदयाल मेले के मौके पर नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल में घरोट की टीम ने मित्रोल की टीम को 6 पॉइंट के अंतर से हराया। घरोट की टीम प्रथम रही। मित्रोल की टीम दूसरे एवं एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल पलवल की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रथम रही टीम को 11 हजार ,दूसरे स्थान पर रही टीम को 5100 एवं तीसरे स्थान पर रही टीम को 3100 रुपये की इनामी राशि दी गई। जिला परिषद सदस्य दीपक ,सरपंच बलबीर एवं प्रधानाचार्य बलबीर ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। मास्टर अमित कुमार ने संयोजन की भूमिका निर्वाह की। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगें। संवाद