फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रवक्ता महावीर सिंह की विदाई समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला में अंग्रेजी प्रवक्ता महावीर सिंह के अंतिम कार्य दिवस पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने उनके शैक्षिक योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में प्राचार्य गितीका शर्मा, नपा चेयरमैन बीरबल सैनी, उप चेयरमैन प्रदीप यादव, पार्षद प्रीति सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें