नूंह। जिले के बरोटा मोड़ पर 17 जुलाई को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़े तीन भाइयों को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता शोएब खान के अनुसार हादसे में वह, उसका भाई आरिफ और सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को पहले नल्हड़ मेडिकल कॉलेज और बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर, दिल्ली रेफर किया गया। सरफराज की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अभी भी बेहोश है। शिकायत में आरोप है कि कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जांच अधिकारी योगेश कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद