फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गांधी जयंती पर आईटीआई में हुई भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्यार्थियों ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों व स्वच्छता पर रखे विचार
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गुरुग्राम में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती व स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता भी हुई। इसमें उन्होंने सत्य, अहिंसा, देशभक्ति, अनुशासन और स्वच्छता के महत्व पर विचार रखे। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड प्रथम वर्ष के अनुज ने पहला स्थान हासिल किया। इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड द्वितीय वर्ष के छात्र ने दूसरा और वेल्डर ट्रेड के छात्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार यादव ने विद्यार्थियों और स्टाफ को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें