फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दौलताबाद आरओबी की होगी विशेष मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दौलताबाद रेलवे ओवरब्रिज की जर्जर सड़क की जल्द विशेष मरम्मत कराई जाएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से सड़क की मरम्मत पर करीब 88.43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दौलताबाद रेलवे ओवरब्रिज रेलवे स्टेशन के पास है और द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ता है। ऐसे में ओवरब्रिज से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है। दूसरा इससे यातायात प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों की ओर से भी लंबे समय से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जा रही थी। अब जीएमडीए की ओर से सड़क की विशेष मरम्मत के लिए कार्य कराया जाएगा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत के कार्य के लिए निविदा जारी कर दी गई है। कार्य अलॉट होने के बाद ठेकेदार को पांच में काम पूरा करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें