फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 250 स्थानों पर चलाया जाएगा विशेष जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग की बैठक संपन्न
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर एक महीने तक चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के क्रम में 13 और 14 अगस्त को जिले में 250 स्थानों पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
इस संबंध में बुधवार को भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग की एक बैठक प्रदेश कार्यालय गुरुकमल पर हुई। इसमें चुनाव आयोग संपर्क के प्रदेश प्रमुख प्रमोद कौशिक ने अभियान को लेकर बताया कि पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतदाता तथा पंजीकरण की प्रासंगिकता एवं महत्व के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

बैठक में गुरुग्राम लोकसभा संपर्क प्रमुख पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, जिला महामंत्री मनीष गाडौली, महेश यादव कार्टरपुरी, जिला प्रभारी संपर्क प्रमुख प्रह्लाद शर्मा, जिला प्रमुख सचिन शर्मा, अजीत सिंह, नेहा जयसवाल और सुरेंद्र डागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें