गुरुग्राम। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सेवाएं पखवाड़ा-2026 का समापन उप क्षेत्रीय कार्यालय में हुआ। कार्यालय अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पेंशनर्स को सम्मानित किया गया। पखवाड़े के दौरान विभिन्न कंपनियों में जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य जांच और योग सत्र आयोजित किए गए। सुनील यादव ने बताया कि शिविरों में बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ दवाइयां बांटी गईं। इस दौरान लंबित बिलों का निपटान और नुक्कड़ नाटकों के जरिए योजनाओं का प्रचार भी किया गया। मौके पर डॉ. स्वीटी यादव, सचिन सिंह, कमलेन्द्र कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद